उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) आंधी तूफान,बारिश जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जारी किए निर्देश ।।

Uttarakhand city news Almora

भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं जनपद में वर्तमान में हो रही वर्षा की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता एवं तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)सचिव वित्त से मिले राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन के प्रतिनिधि ।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में नामित समस्त आईआरएस अधिकारियों, जनपद स्तरीय अधिकारियों तथा लोक निर्माण विभाग के सभी खंडों के अधिशासी अभियंता अपने-अपने मुख्यालयों पर उपस्थित रहकर अलर्ट मोड में कार्य करें। जेसीबी संचालकों को भी अलर्ट मोड में रखते हुए, अवरुद्ध मोटर मार्गों को तत्काल सुचारू करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की आपदा अथवा आकस्मिक घटना की स्थिति में संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग) काठगोदाम से अब दादर तक चलेगी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन ।।

साथ ही निर्देशित किया गया कि किसी भी घटना की सूचना बिना विलंब के जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 05962-237874, 05962-237875 तथा मोबाइल नंबर +91 7900433294 पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यह परीक्षा करेगा आयोजित ।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखें तथा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करें।

To Top