Uttarakhand city news अवैध खनन को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है इस आदेश के बाद पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है घटना थाना सिड़कुल क्षेत्रांतर्गत की है।
हरिद्वार
अवैध खनन मामले में कप्तान नवनीत सिंह की एक और बड़ी कार्यवाही
संलिप्तता पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही, प्रकाश में आया आरक्षी निलंबित
सीओ सिटी को सौंपी प्रारंभिक जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
प्रचलित कार्यवाही के दौरान आरक्षी को पुलिस लाइन में रहने के जारी किए निर्देश
अवैध खनन मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहे एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा एक और कार्यवाही करते हुए संलिप्तता के तथ्य प्रकाश में आने पर 01 आरक्षी को तत्काल निलंबित करने के आदेश जारी करते हुए पुलिस लाइन में उपस्थित रहने के आदेश जारी किए।
प्रकरण की जांच सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी के सुपुर्द करते हुए एसएसपी द्वारा विस्तृत तथ्यात्मक जांच एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।




