उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए जा रहे प्रयास के तहत चलाए जा रहे हैं अभियान में उधम सिंह नगर एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है टीम ने 55 लाख रुपए की स्मैक को बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है पकड़ा गया एक आरोपी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में वाहन चालक बताया जाता है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) बीते रोज शाम को कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत जनपद उधमसिंह नगर से 03 अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करों को दो मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 521 ग्राम अवैध बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तियों ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह स्मैक रामपुर जनपद में यूपी पुलिस में तैनात रविकांत से लेकर आए हैं रविकांत द्वारा उनको यह स्मैक रुद्रपुर में इंदिरा चौक के पास किसी व्यक्ति को देनी थी यूपी पुलिस में नियुक्त आरक्षी द्वारा उन्हें बताया था कि इंदिरा चौक पहुंचकर फोन करना वह बतायेगा कि किसको स्मैक देनी है. ANTF टीम द्वारा तीनों अभियुक्त को इंदिरा चौक से पहले ही ए.एन.झा इंटर कॉलेज के पास गिरफ्तार कर लिया गया अभियुक्त गुरदीप सिंह उत्तर प्रदेश रोडवेज बस का ड्राइवर होना बताया गया है पकड़े गए आरोपियों की पहचान आलम पुत्र अनीश अहमद निवासी बाग्गी थाना गंज जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश। उम्र 22 वर्ष के कब्जे से टीम को 190 ग्राम स्मैक बरामद हुई जबकि गुरदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी बिसरात नगर थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष के कब्जे स्मैक 175 ग्राम और जीशान अली पुत्र नबी अहमद निवासी मिलंक मंडी थाना भोट जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश। उम्र 24 वर्ष के कब्जे से टीम 156 ग्राम स्मैक बरामद कर इन तीनों को विभिन्न धाराओं में निरुद्ध कर उनका चालान कर दिया टीम को इन के कब्जे से 521 ग्राम अवैध स्मैक के साथ होंडा साइन UP 22 AY 8879, हीरो स्प्लेंडर UP 22 L 1208 भी बरामद हुई।




