उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)नदी में शव मिलने से सनसनी. एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू ।।

Uttarakhand city news नदी में शव मिलने से हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने सब को नदी से बाहर निकाला और उसे पुलिस को सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी से पोस्ट उजेली को सूचना प्राप्त हुई कि नैताला क्षेत्र के पास नदी में एक शव दिखाई दे रहा है। उक्त सूचना पर पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा नैताला के पास नदी से एक अज्ञात शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया पुलिस मिले सब के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।

Ad Ad
To Top