वीवीआईपी दौरे के मद्देनज़र बागेश्वर, बैजनाथ और कपकोट में आज व कल रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
बागेश्वर। जिले में 6 और 7 दिसंबर को प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों दिनों भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा, जबकि अति आवश्यक सेवाओं के वाहनों को ही छूट दी जाएगी।
6 दिसंबर का डायवर्जन—बैजनाथ क्षेत्र
वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते 6 दिसंबर को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक बैजनाथ क्षेत्र में सभी भारी वाहन, टैक्सी वाहन और चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- ग्वालदम–डंगोली मार्ग से छोटे वाहन डंगोली तिराहा होते हुए बागेश्वर–वज्यूला मार्ग से गुजरेंगे।
- गरुड़–कौसानी रूट के वाहन डंगोली तिराहा—कोट भ्रामरी मंदिर मार्ग—अणा—गैस गोदाम तिराहा—टीट बाजार से आवागमन करेंगे।
- कौसानी–गरुड़ से बागेश्वर की ओर जाने वाले वाहन अस्पताल तिराहा—मटेना—जिनखोला—कन्सयारी मार्ग से जाएंगे।
6 दिसंबर—बागेश्वर क्षेत्र का ट्रैफिक प्लान
- काण्डा रोड से आने-जाने वाले वाहन पुराने RTO—RFC गोदाम—पुलिस लाइन से पहले बायपास होकर समण मंदिर पुल से गुजरेंगे।
- कापकोट/काण्डा रोड से कौसानी जाने वाले वाहन पुराने RTO—RFC गोदाम—समण मंदिर बायपास—नदीगांव रोड—गिरिछिना होकर जाएंगे।
- वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान शहर में चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
7 दिसंबर का डायवर्जन—बागेश्वर व कपकोट
7 दिसंबर को बागेश्वर में सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक तथा कपकोट में सुबह 9 बजे से डायवर्जन प्रभावी रहेगा। भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
कपकोट रूट प्लान:
- शामा–कर्मी–सूपी की ओर से आने वाला ट्रैफिक पुल बाजार—कपकोट बेंड—तहसील मोड़—थाना गेट—पनौरा—उतरौड़ा—पोलिंग—गैरखेत—अनर्सा होकर बागेश्वर पहुंचेगा।
- बागेश्वर से शामा–कर्मी–सूपी की दिशा में जाने वाला ट्रैफिक सामान्य मार्ग से ही चलेगा।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दोनों दिनों लागू डायवर्जन का पालन करते हुए सहयोग करें। वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर, बैजनाथ और कपकोट में समय-समय पर जीरो ज़ोन लागू किया जाएगा तथा शहर में सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।




