उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)नदियां खुली नहीं.अवैध खनन चालू. पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर सीज ।।


Uttarakhand city news

पुलिस की सख्त कार्रवाई — क्षेत्र में अवैध खनन पर चला हंटर, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

हरिद्वार। अवैध खनन के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सलेमपुर क्षेत्र में छापेमारी कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध मिट्टी व रेत ले जाते हुए पकड़ा और मौके पर ही सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां मंडल मोर्चा अध्यक्षों की हुई नियुक्ति ।।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर श्री शान्ति कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सलेमपुर क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक आजम पुत्र रहीश, निवासी ग्राम दादूपुर, थाना रानीपुर, हरिद्वार को अवैध रूप से खनन की गई मिट्टी/रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) धारदार हथियार से युवक ने की वृद्ध की हत्या।।

पुलिस टीम ने मौके पर ही वाहन को कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया। साथ ही, मामले की रिपोर्ट उप जिलाधिकारी महोदय को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु प्रेषित की जा रही है।


सीज वाहन

  • 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली (मिट्टी/रेत से भरी)

पुलिस टीम

  1. शान्ति कुमार — प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
  2. उ.नि. विकास रावत — चौकी प्रभारी, गैस प्लांट थाना रानीपुर
  3. का. गम्भीर तोमर
  4. का. करम सिंह
यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की उत्पादकों कें साथ गोष्टी ।।

हरिद्वार पुलिस द्वारा बताया गया कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। खनन माफियाओं और अवैध खनन से जुड़ी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।


Ad Ad
To Top