पिथौरागढ़
जिला पूर्ति अधिकारी, पिथौरागढ़ ने बताया है कि कार्यालय आयुक्त, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तराखण्ड देहरादून से प्राप्त निर्देशों के क्रम में अवगत कराया गया है कि वर्तमान में प्रचलित आर०सी०एम०एस० (RCMS), पोर्टल को यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (URCMS) पोर्टल में दिनांक 26.02.2026 से 07.03.2026 तक माइर्गेट किया जाना है, जिस हेतु आर०सी०एम०एस० (RCMS) पोर्टल पर होने वाले समस्त कार्य 26.02.2026 से 07.03.2026 तक स्थगित / बाधित रहेंगे।
जनपद के समस्त उपभोक्ताओं / राशन कार्ड धारकों / राशन विकेताओं को सूचित किया जाता है कि राशन कार्ड एवं नवीन दुकान से संबंधित समस्त कार्य 26.02.2026 से 07.03.2026 तक स्थगित / बाधित रहेंगे। इस प्रकिया में राशन वितरण में कोई व्यवधान नहीं होगा। राशन वितरण का कार्य सुचारू रूप से चलता रहेगा।




