Uttarakhand City news रुड़की
हरिद्वार पुलिस द्वारा दुष्कर्म के 01और आरोपी को धर दबोचा
02 आरोपियों को पूर्व में भेजा जा चुका है जेल
सात फरवरी को वादिनी/पीडिता के द्वारा कोतवाली रूडकी पर तहरीर बाबत घटना प्रतिवादी मेहरबान पुत्र मकसूद निवासी ग्राम जौरासी कोतवाली रुडकी जनपद हरिद्वार द्वारा वादिया को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाना व वादिया के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करना व अपने दोस्तो दानिश पुत्र सुक्का व अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र जमील निवासी गण जौरासी थाना रुडकी हरिद्वार के द्वारा वादिया की अश्लील वीडियो बनाना के सम्बन्ध मे दी गयी थी जिसके आधार पर कोतवाली रूडकी पर अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
घटना की संगीनता को देखते हुये तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली रूडकी को आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।
जिसके क्रम मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी द्वारा गठित किया गया टीम के द्वारा मुखबिरान को मामूर किया गया दो आरोपियों को पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
आज दिनाँक 13.02.2026 को आरोपी दानिश पुत्र भारू उर्फ सुकू निवासी ग्राम जोरासी कोतवाली रुडकी हरिद्वार को उसके मकान से पकडा गया ।
नाम पता आरोपी
दानिश पुत्र भारू उर्फ सुकू निवासी ग्राम जोरासी कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार।




