Uttarakhand city news Haridwar -:उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित महाधिवक्ता कार्यालय, नैनीताल में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 के अन्तर्गत दिनांक 31 जनवरी, 2026 को आयोजित मुख्य (लिखित) परीक्षा का परीक्षा परिणाम 13 अप्रैल सोमवार को घोषित कर दिया गया है। उक्त परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध है। मुख्य (लिखित) परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों की कम्प्यूटर पर टंकण परीक्षा / अभिलेख सत्यापन दिनांक 04 जून, 2026 को आयोग कार्यालय में किया जायेगा।
Uttarakhand city news Haridwar
उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा – 2024 के लिए विज्ञापन सं०-A-3/E-2/DR/LSS/2024-25, दिनांक 13 दिसम्बर, 2024 द्वारा रिक्तियां प्रकाशित की गयी थी, जिसके क्रम में मुख्य (लिखित) परीक्षा दिनांकः 13 एवं 14 सितम्बर, 2025 को आयोजित की गयी। उक्त के क्रम में मा० आयोग द्वारा मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम दिनांक 27 मार्च, 2026 को घोषित कर दिया गया है। साक्षात्कार परीक्षा हेतु सफल अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक पदवार आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर प्रसारित कर दिये गये हैं। सफल अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन दिनांक 18 मई, 2026 से प्रस्तावित है, जिसके लिए विस्तृत विज्ञप्ति पृथक से आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित की जाएगी।




