Uttarakhand city news Haridwar उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बड़ी अपडेट जारी की है आयोग ने उच्च न्यायालय, नैनीताल में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से सम्बन्धित विभिन्न वादों की प्रभावी पैरवी, पर्यवेक्षण एवं निस्तारण हेतु आयोग द्वारा अधिवक्तागण के नवीन पैनल का गठन किया जाना है। नवीन पैनल में अधिवक्ताओं को नामित किये जाने हेतु मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल में अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे अनुभवी अधिवक्ताओं से निर्धारित प्रारुप पर उनके बायोडाटा आमंत्रित किये है।

आयोग के अनुसार बायोडाटा का प्रारूप (Bio Data Format) आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in पर प्रसारित किया गया है। इच्छुक अधिवक्ता अपना बायोडाटा निर्धारित संलग्न प्रारूप पर, अपने समस्त शैक्षिक एवं अनुभव सम्बन्धी अभिलेखों की सत्यापित छायाप्रति संलग्न करते हुए पूर्ण विवरण सहित दिनांक 12 मार्च, 2026 (सायं 06:00 बजे तक) आयोग कार्यालय को डाक अथवा ईमेल-sovidhi@gmail.com के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।




