उत्तराखण्ड

बड़ी खबर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 604 अभ्यार्थियों का परीक्षा फल किया घोषित, इस दिन होगा साक्षात्कार ।।

Uttarakhand city news Haridwar उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को परीक्षा से संबंधित बड़ी अपडेट जारी की है आयोग के अनुसार उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 14 मार्च, 2024 के सापेक्ष मुख्य परीक्षा का परिणाम विज्ञप्ति संख्या 73/28/PCS-2024/G-1/2025-26, दिनांक 01 दिसम्बर, 2025 द्वारा घोषित किया गया है। अभिलेख सत्यापन के पश्चात उक्तांकित परीक्षा परिणाम में सफल 608 अभ्यर्थियों में से कुल 604 अभ्यर्थियों का अनुक्रमांकवार साक्षात्कार परीक्षा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में दिनांक 16 मार्च, 2026 से दिनांक 21 अप्रैल, 2026 तक निर्धारित है। जिसके लिए अभ्यर्थी साक्षात्कार तिथि को अपने ऑनलाइन आवेदन में उल्लिखित शैक्षिक अर्हता एवं आरक्षण संबंधी व अन्य दावों के समर्थन में समस्त मूल प्रमाण पत्र/अभिलेख आयोग के अवलोकनार्थ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करेंगें, जिसका विवरण आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

Ad
To Top