उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर) उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, ने समीक्षा अधिकारी.सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा की दी अपडेट।।

Uttarakhand city news Haridwar-: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 29 जनवरी, 2025 को आयोजित उत्तराखण्ड सचिवालय/उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, समीक्षा

अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2024 की चारों सीरीज (A, B, C & D) की औपबन्धिक उत्तरकुंजी को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर अभ्यर्थियों के सूचनार्थ प्रसारित

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) पूर्वोत्तर रेलवे के महा प्रबंधक उदय बोरवणकर अब कुमाऊं के इस अमृत भारत स्टेशन का करेंगे निरीक्षण।।

कर दिया गया है। किसी अभ्यर्थी को चारों सीरीज के किसी प्रश्न एवं उत्तर विकल्प पर कोई आपत्ति है तो वह आयोग की वेबसाईट पर Online Answer Key Objection हेतु दिये गये लिंक पर जाकर अपनी आपत्तियों को आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार दिनांक 22 फरवरी, 2025 से 28 फरवरी, 2025 (समय रात्रि के 23:59:59 बजे तक) तक दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी द्वारा प्रति प्रश्न आपत्ति के सापेक्ष निर्धारित शुल्क रू0 50.00 का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  (दुखद)उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए दुखद खबर, मुख्य आरक्षी का निधन ।

आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध लिंक Online Answer Key Objection के अतिरिक्त ई-मेल, डाक अथवा अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त अभ्यर्थी द्वारा अन्तिम तिथि के उपरान्त प्रेषित आपत्तियों तथा प्रति प्रश्न आपत्ति के सापेक्ष निर्धारित शुल्क रू0 50.00 का भुगतान नहीं किये जाने की दशा में प्रस्तुत आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)काठगोदाम से चलेगी लंबी दूरी की होली स्पेशल ट्रेन।।
Ad Ad
To Top