उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निरस्त किया पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम, संशोधित जारी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने तकनीकी त्रुटियों के चलते पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम रद कर दिया है। यह परिणाम 29 नवंबर को जारी किया गया था। आयोग ने बताया कि परिणाम में कुछ तकनीकी खामियां पाई गई हैं, जिसके कारण इसे निरस्त करने का निर्णय लिया गया। आयोग संशोधित परिणाम भी जारी कर दिया।
राज्य लोक सेवा आयोग ने तकनीकी खामियों के चलते सोमवार को पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम निरस्त कर दिया। हालांकि, साथ ही संशोधित परिणाम भी जारी किया गया है। आयोग की ओर से 29 नवंबर को परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था।




