उत्तराखण्ड

बड़ी खबर उत्तराखंड) पिकअप वाहन खाई में गिरा, वन आरक्षी सहित दो की मौत।।

Uttarakhand city news.com उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं शनिवार को देर शाम एक सड़क हादसे में एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा इस घटना में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई ।
उत्तरकाशी न्यूज़


घटनाक्रम के अनुसार तहसील मोरी अन्तर्गत जाखोल-फिताडी मोटर मार्ग पर ग्राम किताड़ी अन्तर्गत बैंचा तोक के पास पिकअप वाहन संख्या- UK14CA 0592 गहरी खाई में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि उक्त वाहन में चालक सहित कुल 06 लोग सवार थे। जिसमे 01 व्यक्ति की घटना स्थल पर तथा एक व्यक्ति की प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र गोरी में लाते समय मृत्यु हुयी है एवं 04 व्यक्ति घायल हुये। घायलों को स्थानीय लोगों/पुलिस आदि के सहयोग से रेस्क्यू कर हंस फाउण्डेशन की एम्बुलेंस / स्थानीय वाहन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी लाया जा रहा है। मृतकों की पहचान बीरपाल सिंह पुत्र ठाकुर उम्र 46 वर्ष ग्राम फिताठी, मोरी, तथा महादेव पुत्र सोबोन्द्र सिंह उम्र 21 वर्ष, ग्राम कफनोल नौगांव वन आरक्षी लिवाडी के रूप में हुई। जबकि इस घटना में सूरत सिंह पुत्र नेकराम उम्र 48 वर्ष ग्राम रेक्चा गोरी, श्री देवी लाल पुत्र जुर्दूलाल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जखोल मोरी।
राजू पुत्र खजान सिंह उमग्री 37 वर्ष, निवासी ग्राम जखोल के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) बरसात से पहले की तैयारी, दो जलाशयों से निकलेगी सिल्ट ।।

Ad Ad
To Top