उत्तराखण्ड

बड़ी खबर उत्तराखंड पिकअप खाई में गिरी, पांच घायल ।।

सल्ट में पिकअप खाई में गिरी, पांच लोग घायल
डोट्याल गांव के पास हादसा, स्थानीय लोगों व पुलिस ने किया रेस्क्यू
सल्ट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को सल्ट क्षेत्र में एक और बड़ा हादसा हो गया, जब मजदूरों को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 फरवरी 2026 को पिकअप संख्या यूके 19 सीए 1126 का चालक सकाम सिंह उर्फ सोनू पुत्र राम सिंह बिष्ट निवासी सराय खेत, सल्ट क्षेत्र में काम के लिए मजदूरों को लेकर जा रहा था। डोट्याल गांव से करीब तीन किलोमीटर पहले वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल सात लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। सभी घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल, सल्ट भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायलों में सुभाष (22) निवासी नेपाल गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा चंद्रसेन (36) निवासी फतेहपुर बिजनौर, बिजेंद्र (31) निवासी हिदायतपुर बिजनौर, राजेंद्र (31) निवासी किला खेड़ा उधम सिंह नगर तथा चालक सकाम सिंह बिष्ट भी घायल हुए हैं। अन्य सवारों में चंदन सिंह (24) निवासी कोलू पुर नेपाल और मोबिन (24) निवासी सवालदेव पश्चिम रामनगर शामिल थे।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस को बचाने के प्रयास में वाहन असंतुलित हुआ और खाई में जा गिरा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad Ad
To Top