उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(उत्तराखंड) सुबह-सुबह हो गया सड़क हादसा. वाहन खाई में गिरा,एक की मौके पर मौत।।

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजी घटना जनपद बागेश्वर तोली बगर मार्ग की है जहां एक पिकअप वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त, इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ में कड़ी मशक्कत के बाद शव को गहरी खाई से निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया जहां पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया मृतक की पहचान भास्कर सिंह पुत्र खिलाफ सिंह उम्र 26 निवासी ग्राम तोली जिला बागेश्वर के रूप में हुई है।
रविवार को आपदा कण्ट्रोल रूम बागेश्वर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि तोली बगर मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला ,कोसी, नंधौर नदी में रिकॉर्ड खनन, राजस्व आय बढ़ी।।

उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त पिकअप वाहन कपकोट से ग्राम तोली की ओर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) बरसात से पहले की तैयारी, दो जलाशयों से निकलेगी सिल्ट ।।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप की सहायता से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त पिकअप वाहन तक पहुँच बनायी। चालक की मोके पर ही मृत्यु हो चुकी थी, SDRF टीम द्वारा उक्त चालक के शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। बागेश्वरन्यूज़

Ad Ad
To Top