अल्मोड़ा

बड़ी खबर (उत्तराखंड) तीन साल में 22 हजार से अधिक सरकारी नौकरी ।।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली स्वयं सहायत समूहों की महिलाओं को सौंपे चेक

अल्मोड़ा

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं हिमोत्थान योजना के तहत विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं कार्य विस्तार के लिए सरकारी सहायता के चेक भी मुख्यमंत्री द्वारा सौंपे गए।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लखपति दीदी योजना सरकार की बहुत महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत महिलाओं की आर्थिकी को बढ़ाकर उनको आर्थिक रूप से सक्षम बनाना हमारा उद्देश्य है। इस दिशा में हम लगातार कार्य कर रहे हैं।

 युवाओं को रोजगार देने की दिशा में हो रहे हैं कार्य। तीन साल में 22000 से भी अधिक सरकारी नौकरियां।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में सशक्त नकलरोधी कानून बनाकर देश में एक मिसाल पेश की गई है। इस कानून के बन जाने के बाद 100 से अधिक नकलची एवं ऐसे कृत्यों में शामिल गुनहगारों को जेल में डाला जा चुका है। अब हमारे युवा अपनी मेहनत के दम पर सरकारी नौकरियों में जगह पा रहे हैं। कहा कि हमने बीते तीन साल में 22000 से भी अधिक सरकारी नौकरियों में राज्य के युवाओं को नियोजित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) अब और जगमग होगा बिंदुखत्ता. इन कामों के लिए मिली वित्तीय स्वीकृति।।

इस अवसर पर मा0 केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि वर्षो-वर्षों से इस स्थान की अपने आप में महत्ता रही है। मॉ अगनेरी देवी हमारी इष्टदेवी है इसकी स्थापना हम सब के पूर्वजों ने 11वीं सदी के आसपास इस पवित्र स्थान में कत्यूर वंशजों द्वारा स्थापित इस शक्तिपीठ को हमसभी लोग नमन करते है। पुनः इसको स्थापित करने के लिए इस मन्दिर को 1901 में इस दिव्य स्थान को स्थापित करने का लक्ष्य यहॉ के सभी वरिष्ठजनों ने रखा तब से लगातार इस मन्दिर का आर्शीवाद हम सब के परिवारों को मिलता रहता है। उन्होंने कहा कि मै मा0 मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हॅू कि उन्होंने तीन वर्षों के कार्यकाल में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सख्त नकल विरोधी कानून व भू-कानून बनाये। उन्होंने वर्तमान में डबल इंजन की सरकार द्वारा उत्तराखंड में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं राज्य के हित में लिए जा रहे निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार प्रकट किया तथा उन्हें बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) बदलेगा मौसम,यहां होगी बरसात,देखें देशभर की मौसम अपडेट ।।

क्षेत्रीय विधायक मदन बिष्ट  ने भी सभी क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की बधाई दी। उन्होंने अपने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों  का जिक्र किया तथा मुख्यमंत्री से अपने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए विशेष ध्यान आकर्षित करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) इस दिन आ सकता है इंटर और हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट ।।

           इस दौरान विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल, दर्जा धारी मंत्री शिव सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद गंगा बिष्ट, पलायन निवारण आयोग के सदस्य अनिल साही, प्रशासक विकासखंड चौखुटिया किरण बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष रेवती देवी, चैत्र अष्टमी मेला समिति अध्यक्ष कुलदीप बिष्ट, अग्नेरी मेला समिति अध्यक्ष दयाल सिंह, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी समेत अन्य अधिकारी, पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

To Top
-->