उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) लीजिए पकड़ा गया आदमखोर ।।

Uttarakhand city news

मंगोली का आदमखोर गुलदार पकड़ा गया, क्षेत्र अब पूरी तरह सुरक्षित। चंपावत

लोहाघाट क्षेत्र में दहशत का कारण बने मंगोली के आदमखोर गुलदार को वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक पकड़ लिया है। एसडीओ फॉरेस्ट श्री सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम द्वारा लगातार की गई निगरानी एवं सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार आदमखोर गुलदार को काबू में कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) चौदह साल का बनवास हुआ समाप्त. इन कर्मियों के लिए आया दुग्ध संघ में रामराज्य।।

ज्ञात हो कि 12 नवम्बर को ग्राम सभा मंगोली के धूरा तोक के पास गुलदार ने मंगोली निवासी भुवन राम (उम्र 45 वर्ष), पुत्र देवराम पर हमला कर उनकी जान ले ली थी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून)डीएम का जनता दरबार. चेहरे पर खुशियां लेकर लौटे फरियादी ।।

एसडीओ ने बताया कि गुलदार के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है और वन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Ad Ad
To Top