उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था सुव्यवस्थित: ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही निर्धारित बिंदुओं से मिलेगा सिलेंडर ।।

uttarakhand city news

एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था सुव्यवस्थित: ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही निर्धारित बिंदुओं से मिलेगा सिलेंडर – जिला पूर्ति अधिकारी l

चंपावत नज़र

जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट द्वारा जनपद के समस्त एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि जनपद में गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने हेतु एलपीजी सिलेंडर का वितरण केवल ऑनलाइन बुकिंग/डीएसी/ओटीपी जनरेशन के उपरांत निर्धारित वितरण बिंदुओं पर ही किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) ईद-उल-फितर के पर्व के दृष्टिगत यातायात प्लॉन. रूट रहेगा डाइवर्ट ।।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपनी गैस रिफिल बुकिंग निम्न माध्यमों से कर सकते हैं—

व्हाट्सएप नंबर: 7588888824
मिस्ड कॉल नंबर: 8454955555
आईवीआरएस नंबर: 7718955555

यदि उपरोक्त माध्यमों से बुकिंग करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो उपभोक्ता Indian Oil ONE मोबाइल ऐप के माध्यम से भी गैस बुकिंग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में लगेगा रोजगार मेला.100 पदों पर होगा चयन ।।

जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल वे ही उपभोक्ता, जिन्हें ऑनलाइन बुकिंग में कठिनाई हो रही हो, अपनी स्थानीय गैस एजेंसी से संपर्क करें। इसका उद्देश्य गैस एजेंसियों में अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करना तथा वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है।

उन्होंने जनपद के सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे मोबाइल/ऑनलाइन माध्यम से ही गैस बुकिंग करें तथा निर्धारित वितरण स्थल से ही सिलेंडर प्राप्त करें, जिससे व्यवस्था में पारदर्शिता एवं सुगमता बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)75 फेरों के लिए और मिला रेल सेवा का विस्तार।।

जिला पूर्ति अधिकारी ने आश्वस्त किया है कि जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूर्ण रूप से सुचारू है तथा किसी प्रकार की कमी नहीं है।

To Top