उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) मुख्य परीक्षा-2023
उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) प्रा० परीक्षा-2023 का परीक्षा परिणाम दिनांक 31.10.2025 को घोषित कर दिया गया है। उक्त परीक्षा परिणाम में औपबन्धिक रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों द्वारा उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) मुख्य परीक्षा-2023 हेतु ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24.11.2025 निर्धारित की गयी थी।
मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल में योजित रिट याचिका सं0 498 ऑफ 2025 एवं 499 ऑफ 2025 में पारित अंतरिम आदेश दिनांक 19.11.2025 के क्रम में ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22.12.2025 तक विस्तारित की जाती है। उक्त रिट याचिकाओं में पारित होने वाले अंतिम निर्णय में जो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा हेतु सफल घोषित किए जाएंगे, उक्त अभ्यर्थियों हेतु ही भविष्य में मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन / शुल्क हेतु लिंक खोला जाएगा। ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा करने संबंधी शेष शर्तें पूर्व में जारी विस्तृत विज्ञप्ति दिनांक 07.11.2025 के अनुसार यथावत रहेंगी।
अतः अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जारी विस्तृत विज्ञप्ति दिनांक 07.11.2025 के अनुसार मुख्य परीक्षा के लिए वांछित शुल्क जमा करना सुनिश्चित करें।
SD




