उत्तराखण्ड

बड़ी खबर उत्तराखंड शराब ओवर रेटिंग एक अधिकारी पर और गिरिराज

Uttarakhand city news.com Dehradun जिलाधिकारी देहरादून के लगातार सक्रियता के चलते अधिकांश अधिकारियों पर गाज गिर रही है अब नया मामला शराब की ओवर रेटिंग मामले का है जहां जिला आबकारी अधिकारी को पद से हटा दिया गया है शराब की ओवर रेटिंग पर उन पर बड़ी कार्रवाई हुई है। शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग को लेकर जारी शिकायतों के बीच देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजौला पर गाज गिर गई है। आबकारी आयुक्त हरिचंद सेमवाल ने उन्हें मुख्यालय से संबद्ध करने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि, फिलहाल उनकी जगह पर किसी नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग की समस्या लगातार बनी हुई थी, जिसके चलते जिला प्रशासन और आबकारी विभाग पर दबाव था। हाल ही में, देहरादून के जिलाधिकारी ने इस मामले पर सख्त कदम उठाते हुए खुद ओवर रेटिंग की जांच शुरू की थी। उन्होंने कई दुकानों का निरीक्षण किया, और कुछ स्थानों पर ओवर रेटिंग रुक भी गई, लेकिन अधिकांश दुकानों पर यह समस्या जारी रही।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) उत्तराखंड में गोदान टैक्स फ्री.आदेश जारी ।।

आबकारी विभाग ने कई दुकानदारों के चालान भी काटे, लेकिन इससे दुकानदारों पर कोई असर नहीं पड़ा। मामला तब और गंभीर हो गया जब शिकायतों की संख्या बढ़ने लगी और ओवर रेटिंग की समस्या नहीं रुकी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो साइबर ठग गिरफ्तार ।।

आखिरकार, इन निरंतर शिकायतों और विभाग की छवि पर आ रहे सवालों के बीच, जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजौला को हटाने का फैसला लिया गया। आबकारी आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस तरह की स्थिति से विभाग की प्रतिष्ठा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा।

Ad Ad
To Top