मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार अवैध खनन पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश देने के बाद भी अवैध खनन का काम रुक नहीं रहा है जिस पर शुक्रवार को घाट क्षेत्र में खनन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की जिसमें एक जेसीबी मशीन सहित तीन डंपरों को अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर सीज कर दिया गया खनन विभाग द्वारा औचक की गई छापेमारी में वहां पर हड़कंप मच गया । खनन एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एक JCB मशीन को अवैध खनन/ समतलीकरण में सीज किया गया। पिथौरागढ़ न्यूज़




