उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर (उत्तराखंड) इन जनपदों के लिए हिमस्खलन की जारी हुई चेतावनी ।।

देहरादून से बड़ी खबर आ रही है डीजीआरई.(रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन चंडीगढ़) ने उत्तराखंड राज्य में एवलॉन्च को लेकर इन जनपदों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। आज जारी एक आदेश के तहत राज्य में अगले 24 घंटों में बागेश्वर में 2800 मीटर से ऊपर मध्यम खतरे के स्तर वाला हिमस्खलन होने की संभावना है। इसके अलावा जनपद बागेश्वर जिले के हिमस्खलन उच्च सभी अपेक्षित ढलानों को ट्रिगर करता है साथ ही चमोली, कुपवाड़ा, बांदीपुरा में 2400 मीटर से ऊपर उच्च खतरे के स्तर के साथ हिमस्खलन होने की संभावना है। इसके अलावा चमोली जनपद के साथ-साथ अगले 24 घंटों में पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में 2400 मीटर से ऊपर मध्यम खतरे के स्तर वाला हिमस्खलन होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  खतरा.खतरा.खतरा (लालकुआं) जमरानी बांध परियोजना की नहर निर्माण में लापरवाही, नहर किनारे खड़े कई पेड़ गिरने की कगार पर. जनहानि की संभावना, ना निकले इस रोड पर।।

डी जी आर ई ने पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिले उच्च हिमालय क्षेत्र में एवलॉन्च को देखते हुए उचित कार्रवाई करने के लिए अलर्ट सीएपी इंटीग्रेटेड अलर्ट सिस्टम में लॉग इन करने की भी बात कही है।।

Ad Ad
To Top