उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जारी किए बड़े निर्देश।।

Uttarakhand city news पर्वतीय क्षेत्र में हो रही भारी बरसात और हिमपात को देखते हुए जिला अधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों को बड़े निर्देशजारी किए हैं ।

भारी वर्षा/बर्फवारी की सम्भावना के दृष्टिगत सावधानी बरतने के साथ कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने सम्बन्धी।

उत्तरकाशी

उपर्युक्त विषयक भारतीय मौसम विभाग द्वारा दिनाक 20.03.2026 को दोपहर 100 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 20.03.2026 को जनपद में कहीं-कही भारी वर्षा एवं ऊँचाई वाले क्षेत्रों (3000 मीटर) में बर्फबारी एवं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / ओलावृष्टि / झोंकेदार हयांए (40-50 कि०मी० प्रति घंटा तक) होने की सम्भावना का ऑरेंज अलर्ट (ALERT-BE PREPARED TO TAKE ACTION) जारी किया गया। जिस कारण भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में मार्ग बाधित हाने एवं जनपद के ऊँचाई / बर्फबारी वाले स्थानों में हिमस्खलन होने के साथ जन-जीवन प्रभावित होने की सम्भावना है। उक्त के दृष्टिगत निम्नलिखित बिन्दुओं पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

  1. 2 प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुए सावधानी, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाय। किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं की तत्काल आदान-प्रदान किया जाय।
  2. समस्त विभागीय अधिकारियों / कर्मचारियों अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहे एवं अपना मोबाईल फोन किसी भी स्थिति में बन्द नहीं रखेगे ।
  3. कमाण्डर, सीमा सड़क संगठन / अधि०अभि० राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड, बडकोट / अधि० अमि०, लो०नि०वि०, भटवाडी / उत्तरकाशी / बडकोट/पुरोला/पी०एम०जी०एस०वाई आदि द्वारा अपने नियंत्रणाधीन मोटर मार्गो जो बर्फबारी के कारण बाधित होने की स्थिति में मार्ग को तत्काल सुचारू करवाना सुनिश्चित करें तथा मार्गों के संवेदनशील स्थालों पर पर्याप्त मात्रा में मशीनरी / मजदूरों की तैनाती करें।
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)सीएम धामी ने मां वाराही मंदिर के नव निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअल किया संबोधित ।।

5 आम जनमानस को हिमस्खलन / बर्फ गिरने की दशा में बर्फ वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक होने पर ही आवागमन करने हेतु सचेत करें तथा बर्फवारी के दौरान हिमस्खलन वाले स्थानों में नहीं जाने / सतर्क रहने के लिये सूचित करें। बर्फवारी/पाला पड़ने से प्रभावित होने वाले स्थानों यथा राडीटॉप / चौरंगी / सुक्की/हर्षिल / गंगोत्री / स्यानाचट्टी-जानकीचटट्टी / सांकरी आदि स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में चूना व नमक डलते हुये मजदूर / मशीनरी की तैनाती करेंगे। मार्ग प्रभावित होने की स्थिति में पुलिस उक्त स्थानो पर यातायात नियंत्रित करेंगी।

  1. स्थानीय लोगों को ठंड से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में अलाव की व्यवस्था तथा बेसहारा/बेघर लोगों हेतु रेनबसेरा में रहने की व्यवस्था की जाय। सुनिश्चित किया जाय कि शीतलहर/ठण्ड के कारण किसी प्रकार की जन-हानि न हो पाय।
यह भी पढ़ें 👉  (दीजिए बधाई)पंतनगर विश्वविद्यालय के इन विद्यार्थियों का हुआ बड़ी कंपनी में चयन,बड़ा है पैकेज ।।

क्रमश 2

एस०डी०आर०एफ० / अग्निशमन विभाग / समस्त पुलिस चौकी थाने एवं तहसील आपदा प्रबन्धन उपकरणों एवं पुलिस वायलेस सेटों को कार्यशील स्थिति में रखते हुए सर्तक रहेंगे।

8 जनपद अन्तर्गत समस्त राजस्व उप निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में ही प्रवास करना सुनिश्चित करेंगे।

9 समस्त सम्बन्धित अधिकारी / कर्मचारी एवं खोज-बचाव दल किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जनपद आपातकालीन परिचान केन्द्र, (कन्ट्रोल रूम) के दूरभाष नम्बर- 1374-222722, 222126, 1077 (Toll free), Mobile- 7500337269, 7310913129 (Airtel) पर तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायेंगे।

10 जनपद में मुख्य मोटर मार्गो पर स्थित पुलिस बैरियर से रात्रि में एम्बुलेंस, बीमारी, आपातकालीन सेवा वाहन, सैन्य / अर्द्धसैन्य बलो के वाहनों के आवागमन को छोडकर अन्य समस्त वाहनों का परिवहन / आवागमन सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार प्रतिबन्धित किया जाय।

  1. असामान्य मौसम, भारी वर्षा एवं बर्फवारी के दौरान जनपद में आये यात्रियों/पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रूकवाये।
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)किच्छा में सड़कों के लिए सीएम धामी ने दी प्रशासनिक स्वीकृति।।

12 विद्युत / पेयजल आदि आवश्यक सेवाओं के विभाग सर्तक रहते हुये बाधित सेवाओं के तत्काल सुचारू करना सुनिश्चित करेगे।

13 विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जाये।

14 असामान्य मौसम, भारी वर्ष चेतवानी के दौरान जनपद में आये पर्यटकों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रेकरों/पर्यटकों को आवागमन की स्वीकृति नहीं दी जायेगी।

  1. जिला सूचना अधिकारी उक्त मौसम पूर्वानुमान की सूचना को आम जनमानस तथा दृश्य एव प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करें।
  2. आपदा प्रबन्धन आई०आर०एस० प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी सतर्क रहते हुए हाई अलर्ट पर रहेंगे।

उपरोक्त निर्देशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

Digitally signed by MUKTA MISHRA Date: 20-03-2026 17-22-54

अपर जिलाधिकारी, उत्तरकाशी।

To Top