उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-: (उत्तराखंड) चार लोगों की हत्या से हड़कंप पुलिस प्रशासन मौके पर ।।

देवभूमि में एक लोमहर्षक घटना की खबर आ रही है हां उधमसिंह नगर के नानकमत्ता कस्बा क्षेत्र में ज्वेलर्स परिवार चार के लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है सूचना पर जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और गहनता से मामले की तफ्तीश में जुटे हुए हैं और फॉरेंसिंग टीम भी मौके पर बुलाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल शुरू, बांघाट से व्यासघाट तक रोमांचक कयाकिंग व एंगलिंग ।।

समाचार के अनुसार नानकमत्ता बाईपास पुल के पास झाड़ियों में दो शव मिले थे, जिसके बाद मौके पर थाना पुलिस पहुंची ,शव की पहचान अजय रस्तोगी पुत्र शिव शंकर रस्तोगी और उदित रस्तोगी पुत्र अनिल रस्तोगी के रुप में हुई है। वहीं मृतक अजय रस्तोगी के घर से भी दो शव बरामद हुए हैं, जो उसकी माँ और नानी का है। एक ही परिवार के चार लोगों के मर्डर से शहर में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 604 अभ्यार्थियों का परीक्षा फल किया घोषित, इस दिन होगा साक्षात्कार ।।

जानकारी के अनुसार शिवशंकर रस्तोगी की ज्वैलर्स की दुकान है। जिनकी पत्नी आशा देवी व सास सन्नो देवी का शव घर से ही बरामद हुआ है। नानकमत्ता बाईपास में झाड़ियों में मिले शव की पहचान मृतक अजय रस्तोगी के भाई आदेश रस्तोगी ने की हैं। झाड़ियों में मिले शवों में चोट के भी निशान मिले हैं। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जनपद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं तथा मामले की तफ्तीश में जुटे हुए है। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा की जा रही है

Ad
To Top