देहरादून-: मौसम विभाग में 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्य बरसात की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग ने सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे का मौसम पूर्वानुमान में राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गरज वाले बादल विकसित होने तथा बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है इस बीच मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में सॉन्ग में 27.5 लीती में 27 पंतनगर में 23 हल्द्वानी में 16.5. चोरगलियां में 9.5 भगवानपुर 9 मिली मीटर बरसात रिकॉर्ड की है।
:उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने 27 सितंबर तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के पिथौरागढ़. बागेश्वर. अल्मोड़ा. चंपावत. नैनीताल. जनपदों के लिए येलो अलर्ट 27 सितंबर तक जारी किया है जिसके तहत इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्षा के तेज दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने उत्तरकाशी. चमोली. रुद्रप्रयाग. टिहरी .देहरादून तथा पौड़ी जनपदों के लिए आने वाले दो दिनों तक येलो अलर्ट के रूप में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग में व्यक्त करते हुए साथ ही उधमसिंह नगर जनपद को 25 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक यह यलो अलर्ट में रखा है जिसके चलते यहां वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने बताई है मौसम विभाग ने हरिद्वार जनपद को रविवार से बुधवार तक शुष्क श्रेणी में रखा है जबकि उत्तरकाशी. चमोली. रुद्रप्रयाग. टिहरी .देहरादून तथा पौड़ी गढ़वाल भी 25 सितंबर से 27 सितंबर तक शुष्क रहेंगे मौसम विभाग में येलो अलर्ट और भारी वर्षा को देखते हुए लोगों को संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की भी बात कही है उधर मौसम विभाग का कहना है कि अभी आने वाले कुछ दिनों में यहां मानसून की सक्रियता बनी रहेगी जिसके चलते तापमान में कुछ गिरावट भी हो सकती है।
उधर दिल्ली-NCR में आज आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश (Rainfall) या बूंदाबांदी होगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 36 डिग्री से सेल्सियस रहने का अनुमान है. 23 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा. आईएमडी के मुताबिक देश में एक बार फिर से मॉनसून (Monsoon) की वापसी हो गई है. आज बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (Very Heavy Rainfall) होने की उम्मीद है. इसको लेकर आईएमडी ने आज के लिए बिहार में रेड अलर्ट जारी किया है।




