देहरादून-: मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के तहत ऑरेंज अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग का कहना है कि इन 3 घंटों में कहीं-कहीं गर्जन चमक के साथ बरसात के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है मौसम विभाग ने रात्रि 9:00 बजे से लेकर रात्रि 12:00 बजे तक जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान में देहरादून. नैनीताल. उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी कि मौसम अपडेट तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी 3 घंटे भारी से बहुत भारी बरसात या है साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बरसा के तीव्र से अति तीव्र होने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग का कहना है कि इन 3 घंटों में टिहरी. पौड़ी. नैनीताल. उधमसिंह नगर.चंपावत. चमोली. बागेश्वर.तथा पिथौरागढ़ जनपद में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्का भूस्खलन होने के चलते राजमार्ग बाधित हो सकता है तथा निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है मौसम विभाग ने बिजली चमकने को बेहद गंभीर मानते हुए इस दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है।




