उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड)भारी बरसात की चेतावनी, पौड़ी और टिहरी गढ़वाल में स्कूल कल रहेंगे बंद ।।

Uttrakhand City news उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बरसात के बीच एक बार फिर मौसम विभाग की चेतावनी के बाद विभिन्न जनपदों के जिला अधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एक दिवसीय अवकाश की घोषणा की है जिलाधिकारी पौड़ी तथा जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने भी 13 सितंबर दिन शुक्रवार को एक दिवसीय अवकाश भरी बरसात को देखते हुए करने के निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला ,कोसी, नंधौर नदी में रिकॉर्ड खनन, राजस्व आय बढ़ी।।

जनपद टिहरी गढ़वाल में शुक्रवार को स्कूलोंमें छुट्टी

जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र शुक्रवार 13 सितंबर, 2024 को बन्द रहेंगे।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 12 सितंबर, 2024 की सांय 06:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 13 सितंबर, 2024 को जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर (ऑरेंज अलर्ट) होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

उक्त के मध्य नजर जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोके जाने के उद्देश्य से दिनांक 13 सितंबर, 2024 को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालयों सहित समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने के आदेश पारित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हरिद्वार)यूपी के उपमुख्यमंत्री का हुआ स्वागत ।।

जनपद पौड़ी गढ़वाल में कल स्कूल रहेंगे बंद

आदेश का अनुपालन न करने वाले प्रबन्धक / प्रधानाचार्य की लापरवाही से यदि कोई घटना घटित होती है, तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम- 2005 की सुसंगत धाराओं के अधीन कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Ad Ad
To Top