उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) गुलदार ने महिला को किया घायल,मची चीख पुकार अस्पताल में भर्ती।।

उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है चमोली जनपद के दशोली ब्लॉक स्थित नैल-कुड़ाव गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई जब शौच के लिए जा रही एक महिला पर घात लगाए बैठे गुलदार (तेंदुए) ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।घटना सुबह लगभग 5:30 बजे की है, जब 42 वर्षीय हीरा देवी, पत्नी रघुवीर सिंह रावत, अपने घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए जा रही थीं। तभी झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया। हीरा देवी की चीख-पुकार सुनकर पास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और शोर मचाया, जिससे गुलदार मौके से भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) सुबह-सुबह सीएम धामी ने खेला बैडमिंटन, खिलाड़ियों से की मुलाकात,

महिला के गले पर गुलदार के पंजों के गहरे निशान पाए गए हैं, और डॉक्टरों ने पांच टांके लगाए हैं। फिलहाल वह अस्पताल में उपचाराधीन हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) जनपद दौरों में सीएम के साथ संगठन की बैठके होंगी सुनिश्चित: भट्ट

घटना की सूचना मिलते ही वन सरपंच वीरेंद्र असवाल द्वारा वन विभाग को अवगत कराया गया, जिसके बाद केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की टीम गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(बाजपुर)प्रतिबंध कैप्सूल और टैबलेट के साथ मेडिकल स्टोर स्वामी पिता-पुत्र गिरफ्तार ।।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गांव के आसपास दो गुलदार सक्रिय हैं, जिससे पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल है। चमोली

Ad Ad
To Top