मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। सोमवार को उत्तराखंड के मैदानी इलाके में भारी बारिश हुई, जबकि उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी हुई. केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम में भक्तों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया.
बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ और यमुनोत्री पहुंच रहे हैं. बर्फबारी देखकर श्रद्धालु उत्साहित नजर आए. यमुनोत्री धाम से ऊपर सप्त ऋषि कुंड, बंदरपूंछ, कालिंदी पर्वत, गरुड़ गंगा शीर्ष पर बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट
भारी बरसात और बर्फबारी के बीच केदारनाथ में बाबा के दर्शन के लिए लोगों का जोश बरकरार है 17 लाख पार हुई है श्री केदारनाथ धाम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ।
बाबा केदारनाथ के कपाट बंद होने में अभी एक महीने का समय है शेष नवरात्रों के शुभ अवसर पर धाम में शुरू हुई सीजन की पहली बर्फबारी, सोमवार को भी धाम में हुई बर्फबारी

केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी संबंधित विभागों द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई हैं चाक- चौबंद* प्रदेश में चारधाम यात्रा हर वर्ष नए रिकार्ड बनाती जा रही है। चारधाम यात्रा के महत्वपूर्ण धामों में शामिल 11वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम ने सभी पुराने रिकार्ड तोड़कर सोमवार को नया कीर्तिमान कायम कर लिया है। सोमवार को बाबा केदारनाथ के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 17 लाख के पार पहुंच गई है। धाम के कपाट बंद होने में अभी एक महीने का समय शेष है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष केदारनाथ पहुंचने
वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 20 लाख के पार पहुंच सकता है।
श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ 25 अप्रैल 2023 को खुल गए थे, मौसम खराब होने के चलते मई के दूसरे सप्ताह से यात्रा ने रफ्तार पकड़ी। बावजूद इसके अब तक यात्रा के 165 दिनों में 17 लाख से ज्यादा भक्त बाबा केदारनाथ के
दर्शनों को देश-विदेश से पहुंच चुके हैं। जबकि पिछले वर्ष पूरी यात्रा के दौरान करीब 16 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे। वहीं नवरात्रों के शुभ अवसर पर धाम में बर्फबारी भी शुरू हो गई है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन केदारपुरी में बर्फबारी जारी रही एवं आगे भी कुछ दिन मौसम ऐसा रहने की संभावना है। केदारपुरी में हो रही बर्फबारी के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर जिला प्रशासन एवं मंदिर समिति की ओर से विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। केदारनाथ धाम में हो रही बर्फबारी के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने केदारनाथ धाम में दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालुओं से अपने साथ पर्याप्त गर्म कपड़े लाने एवं बीमार व्यक्तियों को डाॅक्टर की सलाह के बाद ही यात्रा करने की अपील की है।
जिलाधिकारी डाॅ सौरभ गहरवार के निर्देशन में यात्रा से जुड़े सभी विभाग लगातार यात्रा को सुगम एवं सुव्यस्थित संचालित करने के लिए कार्य कर रहे हैं। यात्रा मार्ग पर बिजली-पानी की आपूर्ति का लगातार ध्यान रखा जा रहा है। वहीं साफ-सफाई के लिए हर 500 मीटर पर एक कर्मचारी तैनात किया गया है। घोड़े- खच्चर एवं डंडी-कंडी से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए प्रशासन की ओर से मानकानुसार दाम तय किए गए हैं। वहीं हैली सेवाएं भी लगातार जारी हैं जिनका संचालन आईआरसीटीसी के माध्यम से हो रहा है। इसके अलावा केदारपुरी को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन में विकास एवं नवनिर्माण कार्य त्वरित गति से किए जा रहे हैं।
बद्री-केदार मंदिर समिति के कार्यकारी अधिकारी आरसी तिवारी ने अवगत कराया है कि बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 17 लाख के पार पहुंच गई है जो अपने आप में एक नया कीर्तिमान है। उन्होंने कहा कि धाम में पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों का जिला प्रशासन एवं मंदिर समिति की ओर से सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष
अजेंद्र अजय के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला प्रशासन और मंदिर समिति समेत सभी विभागों के सहयोग से सभी व्यस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं।
बारिश और बर्फवारी के बीच रिकार्ड श्रद्धालु पहुंच रहे बदरी-केदार।
- सोमवार को दौनों धामों में बर्फवारी से मौसम सर्द हुआ।
श्री बदरीनाथ / केदारनाथ:16अक्टूबर। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ में रविवार से लगातार रूक-रूककर बारिश बर्फवारी हो रही है। बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम में आज भी प्रात: से बारिश तथा दोपहर बाद बर्फवारी शुरू हो गयी है जिससे बदरीनाथ में बर्फ की हल्की चादर जम गयी है तथा सर्दी बढ गयी है।
केदारनाथ धाम ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। कहीं पर लगभग पांच तो कहीं दस से पंद्रह सेमी तक बर्फ जम गयी हैं जिससे मौसम सर्द हो गया। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बर्फवारी के बीच तीर्थयात्री लगातार बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम पहुंच रहे है। बर्फवारी के बावजूद रविवार को 10546 तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ धाम के दर्शन किये। केदारनाथ में तीर्थयात्रियों की संख्या 1697875 पहुंच गयी।
जो आज रिकार्ड 17 लाख से अधिक हो गयी है।
इसी तरह बदरीनाथ धाम में आज प्रात:से बारिश है दोपहर बाद बर्फवारी शुरू हो गयी शाम तक बर्फ जमने लगी। नीलकंठ पर्वत की तलहटी सहित ऊंची चौकियों बर्फ से ढ़क गयी है। लगातार बारिश रही तो बर्फवारी बढ सकती है।
तीर्थयात्रियों की बात करें तो बदरीनाथ में रविवार को 5719 तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए तथा तीर्थयात्रियों की संख्या 1585739 ( पंद्रह लाख पिचासी हजार) पहुंच गयी।
इस तरह केदारनाथ में अब तक विगत वर्षों की तुलना में दस से पंद्रह प्रतिशत अधिक श्रद्धालु पहुंचे है।
रविवार तक 3283614 तीर्थयात्री बदरी-केदार पहुंचे है।
वहीं चारधाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या सवा अड़तालीस लाख पहुंची है।
श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव / बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने कहा कि मौसम के मिजाज को देखते दोनों धामों में तीर्थयात्रियों के सर्दी से बचाव हेतु अलाव, गर्मपानी, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से प्राथमिक उपचार/ स्वास्थ्य जांच, यात्रा मार्गदर्शन आदि की व्यवस्था की गयी है। जरूरत हुई तो मंदिर समिति भंडारे का भी आयोजन करेगी।
उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु भैया दूज 15 नवंबर को बंद हो रहे है जबकि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी को तय होनी है।
इसके साथ चारधाम यात्रा का भी समापन हो जाता है।




