उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) खुशखबरी, एनएच सुधारीकरण हेतु 720 करोड़ स्वीकृत !

Uttarakhand city news dehradun

देहरादून आने जाने वालों के लिए खुशखबरी, एनएच सुधारीकरण हेतु 720 करोड़ स्वीकृत !

देहरादून 4 दिसंबर। हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुधारीकरण प्रक्रिया लेकर केंद्र से बड़ी खुशखबरी आई है। अगले ढाई वर्ष में पूर्ण होने वाली इस कार्ययोजना के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने 720 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) ब्लैकमेल कर रहा था शिक्षक, शिक्षिका ने कराया मामला दर्ज।।

प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट द्वारा राज्यसभा में प्रश्न संख्या 324 के तहत एनएच-7 और एनएच-34 पर क्रमश लाल टप्पर और मोतीचूर के अधूरे छूटे कार्यों के संबंध में जानकारी मांगी थी। गौरतलब है कि हरिद्वार देहरादून और हरिद्वार ऋषिकेश के बीच सफर करने वाले वाहनों को अपूर्ण कार्य के चलते समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय लोगों की समस्या को देखते प्रदेशाध्यक्ष द्वारा सदन में इसे उठाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) अब यहां स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन समय बदला, आदेश जारी ।।

जिसका जवाब देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन जयराम गडकरी की तरफ से बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग -7 के देहरादून-लाल टप्पर-नेपाली फार्म खंड और राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के नेपाली फार्म मोतीचूर खंड के सुधार के लिए कार्य सौंप दिया गया है। जिसके लिए 18 नवंबर को संविदा करार पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस पूरे कार्य के कार्यान्वयन के लिए 720.67 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। केंद्र द्वारा इस परियोजना के लिए निर्माण अवधि नियत तिथि से 2.5 वर्ष रखी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) अब टॉपर छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर. सीएम धामी ने किया रवाना।।

Ad Ad
To Top