उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)अवैध खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 वाहनो को किया गया जब्त ।।

Uttarakhand city news अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने आठ वाहनों के साथ दो अवैध वाहनों को भी जब्त किया है वन विभाग की औचक कार्रवाई से अवैध खनन करने वाले तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है ।


सोमवार को रामनगर क्षेत्र के कोसी नदी में अवैध खनन पर वन विभाग की निर्णायक कार्यवाही और
विशेष छापामार अभियान में आठ डंपर सहित दो अवैध वाहन जब्त किए गए हैं प्रभावी वन अधिकारी रामनगर प्रकाश चंद्र ने बताया कि यह कार्रवाई सोमवार को कोसी नदी क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध वन विभाग द्वारा एक विशेष छापामार अभियान संचालित किया गया। यह इस दौरान टीम में अभियान श्रीमती किरन शाह, उप प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व में पूर्ण गोपनीयता के साथ किया गया।
अभियान के अंतर्गत प्रभागीय वनाधिकारी एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी स्वयं निजी (प्राइवेट) वाहन से नदी क्षेत्र में पहुंचे तथा गोपनीय रूप से मौके पर वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान बिना वैध प्रपत्रों के अवैध रूप से खनन एवं खनिज परिवहन करते हुए कुल 08 डंपर पकड़े गए, जिनमें—
06 डंपर (6 टायरा)
02 डंपर (10 टायरा)
शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त मौके से—
01 ट्रैक्टर-ट्रॉली
01 मोडिफाइड ट्रैक्टर (केकड़ा)
को भी अवैध खनन में प्रयुक्त पाए जाने पर जब्त कर वन अभिरक्षा में लिया गया।
जब्त किए गए सभी वाहनों को रेंज स्टाफ एवं एसओजी टीम द्वारा संबंधित वन चौकियों में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। प्रकरण में नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नदी क्षेत्र एवं आरक्षित वन भूमि में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार के गोपनीय एवं विशेष अभियानों के माध्यम से अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार, सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। रामनगर न्यूज़

Ad Ad
To Top