अवैध खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
कठियापुल क्षेत्र से बिना रॉयल्टी आरबीएम ले जाते ट्रैक्टर-ट्रॉली व डंपर जब्त
रामनगर | 01 जनवरी 2026
प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के निर्देशन में तथा उप-प्रभागीय वनाधिकारी महोदया रामनगर एवं वन क्षेत्राधिकारी रामनगर के नेतृत्व में वन विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
आज दिनांक 01.01.2026 को वन सुरक्षा बल टीम एवं रामनगर रेंज स्टाफ द्वारा नदी क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान कठियापुल के समीप से 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं 01 डंपर को बिना रॉयल्टी एवं बिना वैध प्रपत्रों के आर.बी.एम. (खनन सामग्री) का परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को वन अभिरक्षा में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु कठियापुल चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा करा दिया है।
वन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन व अवैध परिवहन के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त अभियान जारी रहेगा, और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।




