अल्मोड़ा

बड़ी खबर(उत्तराखंड)पूर्व विधायक पर एफआईआर दर्ज. यह है मामला।।

खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के विरुद्ध कोतवाली डालनवाला में दर्ज हुआ अभियोग

अपनी सुरक्षा में नियुक्त पुलिस कर्मी के साथ ड्यूटी के दौरान अभद्रता, गाली गलौच कर की थी धक्का- मुक्की, जान से मारने की दी थी धमकी

सुरक्षा में नियुक्त पुलिसकर्मी की तहरीर पर दर्ज किया गया अभियोग

पूर्व विधायक खानपुर के विरुद्ध इससे पहले भी डालनवाला थाना प्रभारी के साथ अभद्रता करने तथा राजकार्य में बाधा डालने के संबंध में पूर्व में कोतवाली डालनवाला में पंजीकृत है अभियोग,
देहरादून

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड. का पोर्टल अस्थाई रूप से बंद, इस दिन तक खुलने की है संभावना ।।

थाना डालनवाला पर आज दिनांक 10-02-2024 को आरक्षी गोकुल प्रसाद यादव हाल तैनाती पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार ने प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि वह पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार के सुरक्षा में दिनांक 30.01.2024 से तैनात थे व अवगत कराया कि पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार श्री कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन अक्सर उनके साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और उनकी इच्छानुसार काम ना करने व उनके मन मुताबिक कोई कार्य ना होने पर अक्सर उनके साथ गाली-गलौज करते हैं और धमकी देते रहते हैं। दिनांक 08.02.2024 की रात्रि करीब 20.30 बजे भी श्री प्रणव सिंह चैम्पियन ने अपने मोहिनी रोड डालनवाला स्थित आवास पर उनके साथ धक्का-मुक्की, मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए राजकीय कार्य में व्यवधान पैदा किया है। उक्त आरक्षी जनपद हरिद्वार में पोस्टेड है व आरक्षी द्वारा जनपद हरिद्वार जाकर उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया व आज आरक्षी द्वारा थाना डालनवाला पर अपनी शिकायत दी गई ,उक्त शिकायत पर थाना डालनवाला पर आज दिनाक- 10.02.2024 को मु0अ0सं0- 35/2024 धारा- 323/332/353/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून)मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक, परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत मंथन ।।

पूर्व में दिनांक 21/12/2022 को थाना डालनवाला पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक श्री नंद किशोर भट्ट द्वारा भी पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार श्री प्रणव सिंह चैम्पियन के विरुद्ध थाना परिसर में आकर राजकीय कार्य में बाधा डालने व देख लेने की धमकी देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 341/2022, धारा- 186/353/506 भादवि पंजीकृत कराया गया था।

Ad Ad
To Top