उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) हाथी की सवारी और बाघ के दर्शन,कॉर्बेट में होगी शुरुआत।।


कॉर्बेट पार्क में अब हाथी की सवारी पर दिखाई देंगे बाघ, दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगी सफारी

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (CTR) आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। अब पर्यटक हाथी की पीठ पर बैठकर बाघों का दीदार कर सकेंगे। लगभग छह वर्षों से बंद पड़ी हाथी सफारी को दुबारा शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। सीटीआर के निदेशक साकेत बादोला ने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह से धिकाला और बिजरानी जोन में हाथी सफारी शुरू की जा रही है। इसके लिए मुख्‍य वन्यजीव प्रतिपालक द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) देर रात कार गिरी गहरी खाई में, चार हायर सेंटर रेफर।।

उन्होंने बताया कि धिकाला जोन में दो हाथी और बिजरानी जोन में एक हाथी सफारी के लिए तैनात रहेगा। प्रत्येक हाथी पर अधिकतम पाँच पर्यटक एक साथ सवारी कर सकेंगे।
सफारी शुल्क—

  • भारतीय पर्यटक : ₹1,000 प्रति व्यक्ति
  • विदेशी पर्यटक : ₹3,000 प्रति व्यक्ति
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (खटीमा) सीएम धामी ने अधिवक्ताओं के निर्मीत चेंबर का किया शुभारंभ ।।

हाथी सफारी सुबह और शाम दो शिफ्टों में संचालित की जाएगी।

लंबे समय से रुकी हाथी सफारी शुरू होने से पर्यटकों में उत्साह दिखाई दे रहा है। वहीं स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पर्यटन गतिविधियों को गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड लोक सेवा आयोग प्रवक्ता संवर्ग समूह ग सेवा, आई बड़ी अपडेट ।।

Ad Ad
To Top