उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)शीत लहर के चलते इस जनपद में स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, देखें आदेश।

।। आदेश ।।

शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून (IMD) द्वारा दिनांक 28 दिसम्बर, 2025 अपरान्ह 1:30 बजे से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 29-12-2025 को जनपद ऊधम सिंह नगर अन्तर्गन्त प्रातः काल से मध्यम घना कोहरा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

उक्तानुसार शीतलहर के प्रकोप से बचाव हेतु विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 29-12-2025 (सोमवार) जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त, एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं एंव आंगनबाडी केन्द्रों हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। यह आदेश विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  (सरकारी नौकरी) 22195 पदों पर आई बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ ।।

अतः निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एंव सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) विजिलेंस की एक और बड़ी कार्रवाई, लीडिंग फायरमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार ।।

(नितिन सिंह भदौरिया) जिलाधिकारी / अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर

कार्यालय जिलाधिकारी, ऊधम सिंह नगर।

जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण एवं आपातकालीन परिचालन केन्द्र, ऊधम सिंह नगर। दूरभाष नं0-05944-250250/250719 फैक्स नं0 250103 टोल फ्री नं0-1077 ईमेल-ddmausn gmail.com

यह भी पढ़ें 👉  मौसम पूर्वानुमान (देहरादून) आज से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड ।।

पत्र संख्या-1189 / आ०प्र० प्रा० / 2025 20

दिनांक २९ दिसम्बर 2025

प्रतिलिपिः निम्नांकित को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।

01- मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर को अनुपालनार्थ।

02- जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशाक्तिकरण एवं बाल विकास ऊधम सिंह नगर को अनुपालनर्थ।

03- जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर को प्रचार प्रसार हेतु।

जिलाधिकारी, / अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर

Ad Ad
To Top