उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) सोमवार को स्कूलों में छुट्टी. डीएम ने दिए आदेश ।।

पिछले एक हफ्ते से लगातार हो रही पर्वतीय क्षेत्र में भारी बरसात के बीच यहां जनजीवन अस्त व्यस्त है इन सबके बीच बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी चंपावत ने स्कूलोंको बंद करने के निर्देश दिए हैं। Uttrakhand city news चंपावत जनपद में दिनांक 5 से 7 जुलाई तक हो रही लगातार वर्षा व मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए छात्र, छात्राओं व नौनिहालों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंपावत नवनीत पांडे ने *सोमवार 08 जुलाई 2024 को जनपद के शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में, कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।* साथ ही उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

Ad Ad
To Top