उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिल युवक का शव।।


गजा-चाका मार्ग पर बिहार मूल निवासी की संदिग्ध मौत
नई टिहरी। नरेंद्रनगर ब्लॉक के गजा-चाका मोटर मार्ग पर

मातृछाया सदन के पास उस समय हड़कंप मच गया जब वहां पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बागीचा निवासी तैयज आलम (40) के रूप में हुई है, जो पिछले तीन वर्षों से गजा क्षेत्र में मकान निर्माण का ठेका लेकर रह रहा था। जानकारी के अनुसार, तैयज आलम तीन साल से गजा और आसपास के गांवों में ठेकेदारी का कार्य कर रहा था तथा किराए के मकान में निवास करता था। बुधवार की रात से वह लापता था और जब वह कमरे पर वापस नहीं लौटा तो उसके साथ काम करने वाले मजदूरों ने चिंता जताते हुए गजा पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस और मजदूरों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोज के दौरान मृतक की मोटरसाइकिल गजा से करीब चार किलोमीटर दूर चाका रोड पर खड़ी मिली। इसके बाद जब क्षेत्र में सघन तलाश की गई तो सड़क से थोड़ी ऊंचाई पर एक पेड़ पर उसका शव लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गजा पुलिस चौकी प्रभारी मनीष नेगी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है ताकि घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा सके। प्राथमिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। बताया गया कि मृतक की पत्नी अंसारी बेगम और परिवार के अन्य सदस्य इस समय बिहार में रहते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार को सूचित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक जांच और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

Ad Ad
To Top