उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)अब यहां पहुंचे आयुक्त. विकास कार्यों पर दिया जोर, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश।।

Uttarakhand city news

आयुक्त ने विकास कार्यों पर दिया जोर, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

शुक्रवार को चम्पावत जिला सभागार में आयुक्त कुमाऊँ/सचिव माननीय मुख्यमंत्री श्री दीपक रावत की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक से पूर्व उन्होंने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा स्वयं सहायता समूह, पशुपालकों और उद्यान विभाग के लाभार्थियों से संवाद किया। उद्यान विभाग द्वारा उत्पादित शहद और कलाकार अपर्णा पनेरू की ऐपण कला की विशेष सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) डिजिटल उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम, सीएम धामी ने क्रिएटर्स मीट में रखी नई दृष्टि ।।

आयुक्त ने “पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया और नशा मुक्ति डिजिटल संकल्प में सहभागिता दर्ज की।

बैठक में चम्पावत मास्टर प्लान 2041, गोल्ज्यू-शारदा कॉरिडोर, नवाचार, मुख्यमंत्री घोषणाएँ व विकास योजनाओं पर चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने मेन मार्केट में राष्ट्रीय ध्वज स्थापना, ग्रीन पार्क, घंटाघर (कुमाऊँनी शैली)टनकपुर तिराहा सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) जनपद दौरों में सीएम के साथ संगठन की बैठके होंगी सुनिश्चित: भट्ट

शिक्षा व तकनीक को बढ़ावा देने हेतु ज्ञान केंद्र, लैब ऑन व्हील्स, कंप्यूटर ऑन व्हील्स, आंगनबाड़ियों में स्मार्ट टीवी, तथा मेधावी छात्रों के लिए IIT-मेडिकल की नि:शुल्क कोचिंग, महिलाओं के लिए हिलान्स कैफ़े, और पैराग्लाइडिंग केंद्र जैसे प्रयासों की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)पिल्ला गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, असलाह भी बरामद ।।

आयुक्त ने इन नवाचारों को अन्य जिलों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए सभी कार्य समयबद्धता व गुणवत्ता से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad
To Top