उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) शीत लहर की चेतावनी,इस जनपद में तीन दिन तक स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद ।।

।। आदेश ।।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर में दिनांक 15. 16 एवं 17 जनवरी, 2026 को शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

उक्त परिस्थितियों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जनपद उधम सिंह नगर के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों का दिनांक 15. 16 एवं 17 जनवरी, 2026 को तीन दिवसीय शीतकालीन अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

तथापि, कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के वे विद्यार्थी जो CBSE, ICSE उत्तराखण्ड बोर्ड अथवा अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले हैं, उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को दृष्टिगत रखते हुए, विद्यालय द्वारा यदि अध्ययन/प्रायोगिक / प्री-बोर्ड परीक्षा से संबंधित कोई शैक्षणिक गतिविधि आयोजित की जाती है, तो उसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊधमसिंह नगर से पूर्व अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

अतः निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायें।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) रोमांच चरम पर: रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सजा कपकोट का आसमान ।

(नितिन सिंह भदौरिया) जिलाधिकारी / अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर।

कार्यालय जिलाधिकारी, ऊधम सिंह नगर।

जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण एवं आपातकालीन परिचालन केन्द्र, ऊधम सिंह नगर। दूरभाष नं 05544-250250/250719 फैक्स नं 250103 टोल की नं0 1077 email-ddmausn@gmail.com

पत्र संख्या 1242 / आ०प्र० प्रा०/2025-26

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)इसका मतलब अभी भी जनपद में बिक रही है अवैध शराब ।।

दिनांक 14 जनवरी, 2026

प्रतिलिपिः-निम्नांकित को सूचनार्थ एवं अनुपालनार्थ प्रेषित।

  1. सचिव, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखण्ड शासन, देहरादून।
  2. आयुक्त कुमाऊँ मण्डल, नैनीताल।
  3. मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊधमसिंह नगर को अनुपालनार्थ प्रेषित।
  4. जिला कार्यक्रम अधिकारी, ऊधमसिंह नगर को अनुपालनार्थ प्रेषित।
  5. जिला सूचना अधिकारी, ऊधमसिंह नगर को इस निर्देश के साथ प्रेषित की उक्त सूचना के प्रचार-प्रसार हेतु दैनिक समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित करने का कष्ट करें।

जिलाधिकारी / अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर।

Ad Ad
To Top