उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) मुख्यमंत्री धामी का आश्वासन: पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय,DM व SSP मिले मृतक परिवार से ।।

Uttarakhand city news

मुख्यमंत्री धामी का आश्वासन: पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय

पौड़ी,
पौड़ी जिले के तलसारी गांव निवासी दिवंगत जीतेन्द्र नेगी मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिजनों से संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ठगी(हल्द्वानी) ईवीसीएल क्रिकेट लीग फर्जीवाड़े का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार ।।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने परिवार को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।

मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी के फोन से मृतक के पिता सतीश चंद्र से बातचीत की और कहा कि “इस कठिन घड़ी में पूरा उत्तराखंड आपके साथ खड़ा है। दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी और पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा।”

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) न जाए नदी किनारे.बढ़ेगा नदी का जलस्तर.

मामले में मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है।

Ad Ad
To Top