उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां कार बनी आग का गोला, शादी में जा रहा था परिवार।।

Uttarakhand city news
ऑल्टो कार में अचानक आग लगने से हड़कंप बच गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फ़ायर स्टेशन रुड़की की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ब मुश्किल आग पर काबू पाया इस घटना से क्षेत्र में आवाजाही ठप्प रही ।।
गुरुवार को आग की सूचना पर पुलिस द्वारा रुड़की-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग, निकट Pacific Hotel, थाना मंगलौर पर पहुंचकर कार में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की घोषणा पर लगी मुहर: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पार्क निर्माण हेतु धन स्वीकृत

अग्निशमन टीम की तत्परता से वाहन के पेट्रोल टैंक को फटने से बचा लिया गया, जिससे संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।

आग से कार के टायर, सीटें, वायरिंग, इंजन तथा वाहन में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)जुलाई से प्रारंभ होगी, हल्द्वानी के खेल विश्वविद्यालय में कक्षाएं, खेल नर्सरी की होगी स्थापना ।।

कार स्वामी श्री संजय पुत्र श्री इलम सिंह, निवासी रंधेड़ी, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर (उ0प्र0), अपनी कार संख्या UP/11/B/4265 (मॉडल वर्ष 2008) से मंगलौर से रुड़की शादी समारोह में जा रहे थे। वाहन से धुआं निकलता देख उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार को सड़क किनारे रोककर नीचे उतर गए। थोड़ी ही देर में वाहन ने आग पकड़ ली।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(लालकुआं)नहीं बढ़ाया जाएगा गरीबों के आवासों का किराया, डीएम रयाल ।।

मौके पर कोतवाली मंगलौर पुलिस बल भी उपस्थित रहा।

Ad Ad
To Top