उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर (उत्तराखंड) विस्फोट से दहला कारखाना. कई घायल.

रुड़की-:उत्तराखंड से इस वक्त बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है मिल रही जानकारी के मुताबिक जनपद हरिद्वार के रुड़की में लिबबरहेड़ी गायत्री स्टील प्लांट में सिलेंडरों के फटने से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमें कई मजदूरों के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में स्थित एक स्टील फैक्ट्री में रात धमाका होने के बाद कई कर्मचारी घायल हो गए। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा आनन फानन में सभी कर्मचारियों को मुजफ्फरनगर उपचार के लिए भेजा गया। मुजफ्फरनगर से मंगलौर पुलिस को जब सूचना मिली तो सुबह पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) बदलेगा मौसम, बढ़ेगी गर्मी

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुंडिया की गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री संचालित हो रही है जिसमें सरिया आदि बनाने का कार्य किया जाता है। बताया गया है कि बुधवार रात करीब 12:30 बजे फैक्ट्री में एक तेज धमाका हुआ इसके बाद फैक्ट्री कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। वहीं धमाके के दौरान आसपास काम कर रहे कई करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए। कर्मचारियों द्वारा मामले की जानकारी फैक्ट्री के उच्च अधिकारियों को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(लालकुआं) डीएम ने सौंपा दिवंगत पत्रकार की पत्नी को आर्थिक सहायता का चैक।।

फैक्ट्री प्रबंधन ने अपनी ओर से पुलिस या स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी और घायल कर्मचारियों को भी आसपास के किसी अस्पताल में न ले जाकर सभी कर्मचारियों को मुजफ्फरनगर स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। जब इतनी बड़ी संख्या में घायल अस्पताल में पहुंचे तो मामले की जानकारी मुज्जफनगर पुलिस तक पहुंची।

इसके बाद मुज्जफरनगर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा सूचना मंगलौर पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद सीओ मंगलौर पुलिस टीम के साथ और फायर ब्रिगेड की टीम ने सुबह फैक्ट्री पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) इन पांच जनपदों में बदलेगा मौसम ।।

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक इस भीषण हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक मजदूर बुरी तरीके से घायल हो गए हैं। गंभीर हाल में घायल मजदूरों को दिल्ली और मेरठ के हायर सेंटरों में रेफर किया गया है।

इस संबध में मंगलौर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी का कहना है कि मुज्जफरनगर कंट्रोल रूम से सूचना आई थी 15 कर्मचारी घायल बताए गए हैं, सभी का उपचार चल रहा है अगर कोई तहरीर देगा तो कारवाई जरूर की जायेगी।

Ad Ad
To Top