उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर उत्तराखंड)भारी बारिश का अलर्ट, 28 अगस्त को स्कूल-आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद ।


भारी बारिश का अलर्ट, 28 अगस्त को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे

Uttarakhand city news
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि उत्तराखण्ड के कई जिलों के साथ ही चमोली में 28 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ बिजली गिरने तथा अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र बारिश की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है। 28 अगस्त 2025 को जनपद चमोली के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) रोमांच चरम पर: रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सजा कपकोट का आसमान ।

मुख्य शिक्षा अधिकारी, चमोली को निर्देशित किया गया है कि सभी विद्यालयों में अवकाश का अनुपालन सुनिश्चित करें। इसी प्रकार जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को भी सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आदेश का पालन करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के अनाम द्वीपों एवं चट्टानों का होगा नामकरण, आप भी दे सकते हैं अपना सुझाव ।।

यह आदेश अपर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चमोली की ओर से जारी किया गया है।


Ad Ad
To Top