उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) खराब मौसम, 6 जनपदों में स्कूलों में अवकाश।।

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड में भारी बरसात और भूस्खलन के चलते जनजीवन अस्त्र-व्यस्त है इन सब के बीच कई जिलों में संभावित भरी बरसात के खतरे को देखते हुए स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद किए गए हैं चंपावत,उधमसिंह नगर,पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, हरिद्वार के बाद अब चमोली जनपद में भी बुधवार को स्कूलों में अवकाश जिला अधिकारी ने जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) यहां निरीक्षक और उप निरीक्षकों के देर रात्रि स्थानांतरण ।।

चमोली, 05 अगस्त 2025
भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत 6 अगस्त को चमोली जिले के समस्त विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा दिनांक 5 अगस्त 2025 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 6 अगस्त 2025 को जनपद चमोली में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।

अपर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विवेक प्रकाश द्वारा जारी आदेश में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में संचालित समस्त शासकीय, गैर-शासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 6 अगस्त 2025 को अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नैनीताल)डंपर खाई में गिरा, गंभीर अवस्था में ड्राइवर का रेस्क्यू।।

मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) चमोली को उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad Ad
To Top