उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) और गुलदार पकड़ा गया ।।

Uttarakhand city news

धरगड़ा का आदमखोर गुलदार पकड़ा गया, क्षेत्र में लौटी राहत—अब पूरी तरह सुरक्षित

ग्राम सभा चुयरानी के धरगड़ा तोक में लंबे समय से दहशत का कारण बने आदमखोर गुलदार को वन विभाग की टीम ने बीती रात लगभग 2 बजे सफलतापूर्वक पकड़ लिया है। गुलदार के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र में राहत का माहौल है तथा स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)काठगोदाम से चलेगी लंबी दूरी की होली स्पेशल ट्रेन।।

एसडीओ फॉरेस्ट श्री सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा लगातार निगरानी, गश्त एवं सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आदमखोर गुलदार को सुरक्षित तरीके से काबू में कर लिया गया।

उल्लेखनीय है कि 09 दिसंबर को ग्राम सभा चुयरानी के धरगड़ा तोक में गुलदार के अचानक हमले में 45 वर्षीय श्री देव सिंह अधिकारी की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का वातावरण बन गया था।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) पूर्वोत्तर रेलवे के महा प्रबंधक उदय बोरवणकर अब कुमाऊं के इस अमृत भारत स्टेशन का करेंगे निरीक्षण।।

ग्रामीणों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार स्वयं बीती रात लगभग इसी समय वन विभाग की टीम के साथ मंगोली क्षेत्र में गश्त पर पहुंचे थे। एसडीओ फॉरेस्ट श्री सुनील कुमार की सक्रियता से वन विभाग की टीम ने और अधिक तत्परता के साथ अभियान को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)देर रात्रि यहां पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ बड़ा बदलाव।।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री योगेश जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर उपस्थित रहे।

एसडीओ फॉरेस्ट ने बताया कि गुलदार के पकड़े जाने के उपरांत क्षेत्र अब सुरक्षित है। एहतियातन वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है।

Ad Ad
To Top