उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)फिर मानव वन्य जीव संघर्ष, घायल को भेजा हायर सेंटर ।।

भालू के अचानक हमले में ग्रामीण घायल, प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ब्रह्मखाल भेजा गया

Uttarakhand city news उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहे हैं लगातार बढ़ रही वन्य जीव घटनाएं चिंता का सवव बनती जा रही हैं सोमवार को हुई एक और घटना से एक बार फिर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर चिन्ह लग गया है घटना जनपद उत्तरकाशी की तहसील डुण्डा के ग्राम जुणगा के पूजार गांव/घण्डयालधार नामे तोक की बताई जाती है जहां में आज एक जंगली भालू के अचानक हमले से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना ग्राम प्रधान जुणगा द्वारा दूरभाष के माध्यम से प्रशासन को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) स्टंटबाजी पड़ी महंगी, वीडियो वायरल होने के बाद हुई बड़ी कार्रवाई, (वायरल वीडियो)

प्राप्त जानकारी के अनुसार भालू के हमले में मकानी सिंह भंडारी पुत्र केन्द्र सिंह भंडारी, निवासी ग्राम जुणगा पट्टी भण्डारस्यूं, तहसील डुण्डा घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब ग्रामीण अपने रोजमर्रा के कार्य से बाहर निकले थे, तभी अचानक जंगल से आए भालू ने हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)नदी में शव मिलने से सनसनी. एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू ।।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मखाल लाया जा रहा है। हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग एवं संबंधित विभागों को भी अवगत कराया गया है।

Ad Ad
To Top