उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 68 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी ।।

एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 68 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 68 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

17 गैस गोदाम, 2 पेट्रोल पंप व 49 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच

सूचना/पौड़ी/23 मार्च 2026:
जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर पूर्ति विभाग की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाकर कुल 68 प्रतिष्ठानों की जांच की। अभियान के दौरान 17 गैस गोदाम, 2 पेट्रोल पंप/पेटी डीजल डीलर और 49 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) 11 महीने का मिला समय, आचार संहिता लगने से पहले करना होगा इन मंत्रियों को बड़ा काम ।।

निरीक्षण में कोटद्वार क्षेत्र में 2 गैस गोदाम, 1 पेट्रोल पंप और 5 प्रतिष्ठान, दुगड्डा में 1 गैस गोदाम व 5 प्रतिष्ठान, कोट-खोलाचौरी में 1 गैस गोदाम, पाबौ में 1 गैस गोदाम व 13 प्रतिष्ठान तथा सतपुली में 1 गैस गोदाम व 9 प्रतिष्ठानों की जांच की गयी। इसी तरह नौगांवखाल–पोखड़ा क्षेत्र में 2 गैस गोदाम, 1 पेट्रोल पंप और 6 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जबकि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 5 प्रतिष्ठानों की जांच हुई। चेलूसैंण में 1 गैस गोदाम, लैंसडाउन में 6 प्रतिष्ठान, थलीसैंण में 1 गैस गोदाम तथा धुमाकोट-नैनीडांडा क्षेत्रों में भी 1 गैस गोदाम की जांच की गयी। उफरैंखाल–रिखणीखाल में 2 गैस गोदामों का निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा धुरंधर धामी का अगला शॉट होगा छक्का, कहा फिर बनेगी दो तिहाई बहुमत से सरकार ।।

टीमों ने निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, वितरण व्यवस्था और मानकों के अनुपालन की बारीकी से जांच की। पौड़ी में 2 गैस गोदामों और दुगड्डा में भी प्रतिष्ठानों की अतिरिक्त जांच कर आपूर्ति व्यवस्था का जायज़ा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) वीकेंड के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को तय मानकों के अनुरूप सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कहीं भी अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

To Top