उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) खनन में लिप्त ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, चालान ।

Uttarakhand city news

जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशानुसार परिवहन विभाग  द्वारा रविवार को 03 सचल दलों का गठन कर अलग-अलग क्षेत्रों में खनन में लिप्त ओवरलोड भारवाहनों, भारवाहनों में बिना तिरपाल ढक कर उपखनिज का परिवहन करने, बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट संचालित वाहनों के विरुद्ध सघन  चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग (हल्द्वानी) विधायक सुमित ने इन विकास योजनाओं का किया लोकार्पण।।

उक्त के क्रम में रुद्रपुर-गदरपुर क्षेत्र में परिवहन कर अधिकारी गोविन्द सिंह के नेतृत्व में 19 वाहनों का चालान कर 02 वाहनों को सीज किया गया।

सितारगंज क्षेत्र में परिवहन कर अधिकारी तारकेन्द्र वैष्णव के नेतृत्व में 13 वाहनों का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का एमडीडीए की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण

किच्छा – पुलभट्टा क्षेत्र में परिवहन कर अधिकारी श्री रमेश कुमार सुनेजा द्वारा आज रात्रि में नशे की हालत में वाहन का संचालन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर उत्तराखंड पिकअप खाई में गिरी, पांच घायल ।।

सहायक संभागीय अधिकारी नवीन सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार भविष्य में भी ओवरलोड भारवाहनों, खनन में लिप्त भारवाहनों एवं मोटरयान अधिनियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी।

Ad
To Top