उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) सोशल मीडिया पर फैलाई नग्नता,आरोपी गिरफ्तार ।।

Uttarakhand city news

सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाना युवक को पड़ा भारी, हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई

फ़ॉलोवर और रीच बढ़ाने के लिए अश्लील शब्दों का प्रयोग कर बनाई थी रील

आपत्तिजनक वीडियो अपलोड होने से आमजन में आक्रोशित हुए

रूड़की पुलिस द्वारा आरोपी को धारा 170 BNSS हिरासत में लिया गया

दिनांक 27.11.2025 को कोतवाली रुड़की पुलिस गश्त के दौरान बन्धा रोड, रूड़की पहुँची तो एक व्यक्ति को आमजन के साथ विवाद करते एवं आमदा-फसाद की स्थिति उत्पन्न करते हुए पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) छोटा कैलाश में दर्शन को पहुंचे आयुक्त,

जाँच में ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म YouTube एवं Facebook पर अश्लील एवं आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किए गए थे, जिससे क्षेत्र में रोष उत्पन्न हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) ग्राफिक एरा में लगा रक्तदान शिविर, 100 यूनिट रक्त हुआ कलेक्शन ।।

पुलिस द्वारा मौके पर उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया, परंतु वह उग्र होकर शांति व्यवस्था भंग करने लगा।
जिस पर कानूनी कार्रवाई करते धारा 170 BNSS में हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) फिर चली तबादला एक्सप्रेस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कई उप निरीक्षकों के किए स्थानांतरण।

नाम पता आरोपी
आजम, पुत्र अमीर अहमद निवासी उमर बिन खताब मस्जिद के पास, भारत नगर, रूड़की
थाना – कोतवाली रूड़की, जनपद हरिद्वार
उम्र – 24 वर्ष

पुलिस टीम

  1. कांस्टेबल सुरेश तोमर
  2. होमगार्ड राहुल
  3. कांस्टेबल प्रदीप डंगवाल
Ad Ad
To Top